गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर जनपद से बाढ़ का खतरा टला, प्रशासन अलर्ट

बलरामपुर। राप्ती नदी का जलस्तर मंगलवार शाम 4 बजे 103.920 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो कि चेतावनी बिंदु (103.620 मीटर) से ऊपर है, लेकिन खतरे के निशान (104.620 मीटर) से नीचे है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि हो रही है, हालांकि श्रावस्ती स्थित राप्ती बैराज पर पानी कम होना शुरू हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि देर रात तक बलरामपुर में भी जलस्तर घटना शुरू हो जाएगा। फिलहाल जिले की सभी तहसीलों में स्थिति सामान्य है और कहीं भी बाढ़ जैसी परिस्थिति नहीं है। नेपाल में बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन जनपद सुरक्षित है। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि जिले में बाढ़ राहत केंद्रों की संख्या 19, बाढ़ चौकियों की संख्या 32 और मेडिकल इमरजेन्सी के लिए 32 टीमें गठित की गई हैं। बाढ़ एवं आपदा से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट, उपजिलाधिकारी कार्यालय बलरामपुर, तुलसीपुर, उतरौला, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय व बाढ़ खंड कार्यालयों में कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा कंट्रोल रूम के 05263-236250, मोबाइल 917027736 या टोल फ्री नंबर 1077 पर कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा तहसीलवार हेल्पलाइनकृ बलरामपुर 8127731411, तुलसीपुर 8400696224, उतरौला 7991441311, स्वास्थ्य विभाग 7704995639, बाढ़ खंड 05263-232283, 7706881121 पर भी मदद मिल सकेगी। प्रशासन ने दावा किया कि सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं और निगरानी तेज कर दी गई है। बाढ़ शरणालय, मेडिकल टीमें और विभागीय कर्मचारी अलर्ट पर हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!