गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अधिकार सीज होने के बाद भी प्रधान द्वारा निकाला जा रहा पैसा, लगा आरोप

त्रि-स्तरीय कमेटी ने जिलाधिकारी से लेकर उच्चस्तरीय अधिकारीयों से की शिकायत

सिद्धार्थनगर। बर्डपुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 11 की तत्कालीन ग्राम प्रधान रहीमुन्निशा द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से ग्राम पंचायत के सात आंगनबाड़ी केन्द्रो से विभिन्न तिथियों में बड़ौदा यू.पी बैंक मधुबेनिया में संचालित खातों से कुल 87900, रुपया का निकासी किये जाने का ममला प्रकाश में आया हैं, शुक्रवार को ग्राम पंचायत में कार्य कर रही त्रि-स्तरीय कमेटी सदस्य सुधीर कुमार मिश्र, मो. सफीक व चंन्द्रावती ने जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा हैं कि तत्कालीन ग्राम प्रधान रहीमुन्निशा द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से अधिकार सीज होने के बावजूद भी आंगनबाड़ी केन्द्रों का हॉट-कुक्ड फूड योजना की ग्राम प्रधान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त खाते से कुल सात आंगनबाड़ी केन्द्रो से 87900 रुपया की निकासी की गईं हैं। जबकि जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय आदेश संख्या-3678 दिनांक 29 अक्टूबर 2024 द्वारा बर्डपुर विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर न0-11 के ग्राम प्रधान रहीमुन्निशा के प्रधान पद के वित्तीय एंव प्रशानिक अधिकारों पर रोक लगाते हुए ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से तीन सदस्य सुधीर कुमार मिश्र, सफीक व चन्द्रावती को प्रधान पद के अधिकारों, कर्तव्यों एंव दायित्यों के निर्वहन हेतु अग्रिम आदेशों तक कमेटी गठित किया गया है। जो कि कमेटी ग्राम पंचायत में सुचारुरूप से कार्य भी कर रही हैं। ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 11 के सात आंगनबाड़ी केन्द्रो का आंगनबाड़ी कार्यकत्री व ग्राम प्रधान का हॉट-कुक्ड फूड योजना का संयुक्त खाता से तत्कालीन ग्राम प्रधान रहीमुन्निशा द्वारा बड़ौदा यूपी बैंक मधुबेनिया से नियम विरुद्ध तरीके से 87900 रुपया निकाल लिया गया हैं, जोकि वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता हैं, इसपर कठोर कार्यवाही की मांग जिलाधिकारी से की है। जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने जाँच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!