गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बलिदानियों को नमन, सैनिकों की समस्याएं शीघ्र होगी हल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। देशभक्ति को भावना से ओत-प्रोत माहौल में रविवार को शोहरतगढ़ स्थित शहीद बुधई स्मारक स्थल पर भूतपूर्व सैनिकों ने बलिदानियों की याद में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गयी। बैठक भूतपूर्व सैनिक इन्द्रजीत मिश्रा के आवास पर हुई, जिसमें सैनिकों के हित और संगठन की मजबूती पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि सैनिक भले सेवानिवृत्त हो जायें, लेकिन राष्ट्रप्रेम उनके अन्दर जीवित रहता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सैनिकों और उनके आश्रितों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। बैठक में शहीद बुधई राम के परिजन राजेन्द्र प्रसाद गौतम को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सैनिकों ने अपनी क्षेत्रीय समस्याएं रखीं और उनके निदान के लिए ठोस सुझाव दियें। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और बिना भेदभाव एकजुट रहने का आह्वान किया। बैठक में जे0पी0 शर्मा, हरि प्रकाश यादव, गिरीश चन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम पंडित, अखिलेश सिंह, कमलेश मिश्रा, उमानाथ गौड़, मनोज मिश्रा, रामकुमार यादव, घनश्याम जायसवाल, अयोध्या प्रसाद मिश्रा, रविकान्त पाण्डेय, बसन्त राम, नरसिंह पाण्डेय सहित दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!