गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ त्रिलोकपुर थाने में दी तहरीर

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय जनसंग्रह पार्टी के मीडिया प्रभारी एवं बस्ती मंडल के सह प्रभारी दिनेश मिश्रा ने मंगलवार को त्रिलोकपुर थाने में एक तहरीर देकर आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। दिए गए तहरीर में मिश्रा ने आरोप लगाया है कि आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों पर अमर्यादित एवं अभद्र टिप्पणी की गई है, जिससे समाज में साम्प्रदायिक द्वेष, सामाजिक विघटन और शांति-व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई है। दिनेश मिश्रा ने बताया कि 23 नवंबर को भोपाल के तुलसी नगर स्थित अंबेडकर मैदान में आजाक्स संगठन द्वारा आयोजित अधिवेशन में आरक्षण के मुद्दे पर भाषण देते समय आईएएस संतोष वर्मा ने अनुचित एवं अमानवीय टिप्पणी की। उक्त टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में व्यापक रोष व्याप्त है और विभिन्न संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो राष्ट्रीय जनसंग्रह पार्टी पूरे प्रकरण के विरोध में बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने प्रशासन से यह भी मांग की कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे बयानों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति सामाजिक समरसता को ठेस पहुँचाने वाले बयान न दे सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!