डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर विधायक निधि से लगाई गई सोलर लाइट पर उठे सवाल?

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (एनएच-28) के ग्राम पंचायत तड़वा पेट्रोल पम्प के समीप डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर विधायक निधि से लगाई गई सोलर लाइट पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि जहां ना गांव के लोगों को फायदा हैं और ना ही किसी धार्मिक स्थल पर उपयोग ही है। ष्जनहित के लिए आया पैसा आखिर जा कहां रहा है? वहीं स्थानीय लोगों ने विधायक निधि का धन सही जगह खर्च होने की मांग उठाई गई है। सूत्रों के मानें तो ये सोलर लाइट सिर्फ एक विषेश व्यक्ति के लिए लगाया गया है। जबकि उक्त स्थान ग्राम का मुख्य मार्ग भी नहीं है। ग्राम प्रधान टड़वा ने बताया कि उस स्थान पर एक नहीं बल्कि दो सोलर लाइट लगी है। ये मस्जिद या काली जी की मंदिर के पास लगाना चाहिए था। ग्राम प्रधान टड़वा ने बताया कि मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन गांव की दूरी क्या है यह साफ दिख रहा है। फिर भी विकास मैदान में हो रहा है।




