गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने किया पेट्रोल पम्पों का आकस्मिक निरीक्षण

बस्ती। शासन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु “नो हेलमेट, नो फ्यूल“ पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। रणनीति के सफल क्रियान्वयन हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी बस्ती पंकज सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर यातायात बस्ती सत्येन्द्र भूषण तिवारी द्वारा जनपद में संचालित पेट्रोल पम्पों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें अधिकांश पेट्रोल पम्प द्वारा बिना हेलमेट लगाये दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिये जा रहे हैं साथ ही वहाँ मौजूद आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बिना हेलमेट वाहन का संचालन न करने की अपील की गई। एवं जिन पेट्रोल पम्पों द्वारा अमल न करते हुए पाया गया उन पेट्रोल पम्प मालिकों को यह निर्देश दिये गये कि बिना हेलमेट के कोई भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाय।पेट्रोल पंप मालिको को यह भी बताया गया कि यदि दोपहिया वाहन चालक द्वारा बिना हेलमेट लगाये पेट्रोल भराने को लेकर यदि वाद विवाद किया जाता है तो पेट्रोल पम्प पर लगे सी०सी०टी०वी० कैमरों का साक्ष्य जिलाधिकारी महोदय को उपलब्ध करायें जिससे सम्बन्धित व्यक्तियों के विरूद् विधिक कारवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!