गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंध की की गयी समीक्षा

बहराइच। महाशिवरात्रि पर्व को सौहार्दपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों, थाना हरदी क्षेत्रान्तर्गत राम जानकी मंदिर कस्बा महराजगंज, थाना बौण्डी क्षेत्रान्तर्गत जैतापुर बाजार स्थित दो शिव मंदिर, थाना खैरीघाट क्षेत्रान्तर्गत बाबा बूढ़ेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान, मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान द्वारा निर्देशित किया गया कि भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा निगरानी हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सीसीटीवी कैमरों से सक्रिय निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गये द्य महाशिवरात्रि के दिन निकलने वाले शोभा यात्रा के मार्गों पर पुलिस बल के साथ रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया व श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिये गये व स्थानीय नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने, किसी संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की गयी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी महोदय महसी, थाना प्रभारी हरदी व बौण्डी एवं अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!