गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जीवन में शिक्षा का है महत्वपूर्ण स्थान: डा० अमित सिंह

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय गोल्हौरा मुस्तहकम में शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर धूमधाम से मनाया गया। शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के डा०अमित सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ की। चल रहे शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में डा०अमित सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र- छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें। जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र तथा अपने माता पिता के साथ जनपद का नाम रोशन करेंगे। शिक्षा का जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है और पढ़- लिखकर उच्च पद पर आसीन होंगे। प्रधानाध्यापक डा०आशुतोष सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन होने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। छात्र छात्राओं ने अपने हुनर व कला का प्रदर्शन करने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिलता है और उन्होंने कहा कि शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव में देश के ऐतिहास के बारे में बताने से ज्ञान अर्जित होती है। इस शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कविता, मुस्कान, निंदा, इफरान मलिक, शालिनी चौधरी आदि छात्र छात्राओं ने अपने कला के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम, अमर शहीदों की झांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान डा०अमित सिंह, ग्राम प्रधान अश्वनी चौबे, प्रधानाध्यापक डा०आशुतोष सिंह, शिक्षक बाबूलाल, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, अभिनव मिश्रा, सुप्रिया राय, एसएमसी अध्यक्ष राममिलन, उपाध्यक्ष रेनू व ग्रामीण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!