गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया उदघाटन

बस्ती। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने सीएमओ कार्यालय में किया। उद्घाटन के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सीएमओ डॉ राजीव निगम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए के चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे और उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने एल्वेंडजोल और डीईसी की दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन का शपथ लिया। डीएमओ राजेश चौबे ने बताया कि यह अभियान रविवार से 28 अगस्त तक कुल 10 कार्य दिवसों में चलेगा। इस दौरान 0 से 2 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों को छोड़कर सभी लोगों को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा का सेवन कराएंगे। बताया कि दो से पांच वर्ष के बच्चों को डीईसी और एल्बेंडाजोल की एक-एक गोली दी जाएगी। छह से चौदह साल के किशोरों को डीईसी की दो और एल्बेंडाजोल की एक गोली मिलेगी। पंद्रह वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन और एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।उन्होंने बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने के लिए टीमें कार्य कर रही हैं। इसके अलावा पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है। बताया कि वह स्वयं भी निरीक्षण कर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!