गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बर्डपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 112 वें एपिसोड के लाइव प्रसारण का हुआ आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम रुडंददज्ञपठंज कार्यक्रम के 112 वें एपिसोड का लाइव प्रसारण भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मण्डल के बूथ संख्या 62 पर जिला प्रभारी आदरणीय श्री हरिचरण कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में बूथ समिति के सदस्यों, पन्ना प्रमुख आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी बंधुओं के साथ अनुश्रवण किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा ने कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का श्मन की बातश् कार्यक्रम राष्ट्रीय चेतना और जन-जागरण का एक अद्वितीय एवं सशक्त माध्यम है। यह न केवल देश वासियों के साथ एक सार्थक संवाद स्थापित करता है, बल्कि हम सभी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषय आज जन-आंदोलन का रूप लेकर समूचे भारत को नई-नई दिशाएं प्रदान कर रहे हैं।

श्स्वच्छ भारत अभियानश्, श्वोकल फॉर लोकलश्, श्हर घर तिरंगाश् और श्एक पेड़ माँ के नामश् जैसे अनेक अभियान इसके सशक्त प्रमाण हैं। आज उन्होंने कार्यक्रम में बढ़ते भारत और यहां विरासतों के संरक्षण की दिशा में हो रहे कार्यों पर प्रमुख रूप से चर्चा की है। इस दौरान वरिष्ठ नेता जिला मंत्री अरविन्द उपाध्याय, वरिष्ठ नेत्री राजकुमारी पाण्डेय, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, जी०प०स० सबलू साहनी, शक्ति केंद्र संयोजक विनय राव, बूथ अध्यक्ष परशुराम साहनी, शक्ति केंद्र प्रभारी राजकुमार चौधरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता मुक्ति नारायण पाण्डेय, विजय जयसवाल, सुनील जयसवाल, विनय वर्मा, बूथ अध्यक्ष राकेश मिश्रा, बूथ अध्यक्ष शिवम मिश्रा, बूथ अध्यक्ष गिरजेश, बूथ अध्यक्ष हृदय नारायण पाण्डेय, बी०एल०ए० 2 धर्मेन्द्र कुमार, पन्ना प्रमुख अर्जुन कसौधन, रामवृक्ष, बूथ प्रभारी कुणाल गिरी, बी एल ए 2 प्रदीप यादव, बूथ प्रभारी अजय कुमार, पन्ना प्रमुख रामसागर, गंगाराम, चंद्रावती देवी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button