खेसरहा पुलिस ने 02 नफर वारण्टियों को किया गिरफ्तार

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक खेसरहा अनूप मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को वाद संख्या 172/19 धारा 147,452,323, 504,506 भा.द.वि. थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर से सम्बन्धित वारण्टीगण को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टियों क्रमशः राममिलन पुत्र नन्दलाल एवं हनुमान पुत्र नन्दलाल निवासी वजीराबाद थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगतनरायन यादव, कांस्टेबल अतुल पाल, कांस्टेबल वरुण यादव व कांस्टेबल आदित्य यादव मौजूद रहें।




