उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: आजादी की अमृत महोत्सव पर हर घर लहराएगा तिरंगा

दैनिक बुद्ध का संदेश
कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। आजादी की 75वें अमृत महोत्सव को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर शुक्रवार को बजहा में एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने कस्बा बजहा में ग्रामीणों से अपील किया कि

सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं, अमृत महोत्सव पर शहीदे आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली। छात्र भारत माता की जयकारा लगाते रहे। प्रधानाचार्य तेज बहादुर चौधरी ने विद्यालय के सभी छात्रों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की बात कही। एसआई मनोज अधिकारी, रतन सिंह, महिला आरक्षी कोमल, काजल, सबनम, चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार गुप्ता, इंद्रेश यादव शामिल रहे।




