महिला सशक्तिकरण को लेकर गोष्ठी का आयोजन

संतकबीरनगर। बेलहर विकास खंड परिसर में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई सहायक विकास अधिकारी (महिला सशक्तिकरण) सुनीता मिश्रा ने की। गोष्ठी में महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर बनने के उपायों की जानकारी दी गई। सुनीता मिश्रा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और ऐसे आयोजनों से उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता दोनों बढ़ती है। कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबंधक नदीम अख्तर, रामेंद्र, पुनीत, एवं विकास दुबे (वित्त सलाहकार), सीमा, पूनम मिश्रा, पुनीता, कालिंदी, रीमा और संगीता सहित कई महिलाएं व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी के माध्यम से महिलाओं को समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।




