गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : जनपद के 34वें वर्षगाठ पर स्तूप पूजन,बुद्ध ने पूरे विश्व दिया ज्ञान- जगदम्बिका पाल

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जनपद स्थापना दिवस 29 दिसम्बर 34वें वर्षगाठ के अवसर पर सुबह साड़ी तिराहा पर बुद्ध की प्रतिमा के चरणो पर मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, द्वारा माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित किया गया तथा उनके साथ सहयोगी अधिकारियों द्वारा भी पुष्प अर्पित किया गया। इसी क्रम में सिद्धार्थ चौराहे, बर्डपुर स्थित तिराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के चरणो में पुष्प अर्पित किया गया। इसके पश्चात अलीगढ़वा स्थित कपिलवस्तु स्तूप पर मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा स्तूप का पूजन कर स्तूप की परिक्रमा किया गया। कपिलवस्तु स्तूप पूजन के पश्चात शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओ द्वारा स्वागत गीत तथा साकेत मिश्रा द्वारा कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि तथा गत गौतम बुद्ध के बचपी का नाम सिद्धार्थ था इसी पर इस जनपद का नाम सिद्धार्थनगर पड़ा। आज जनपद स्थापना के 34 वर्ष हो गये है। महात्मा गौतम बुद्ध का बाल्यकाल का जीवन कपिलवस्तु में व्यतीत हुआ था। गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को अंहिसा, करूणा और दया का पाठ पढ़ाया, उन्होंने हिसा करने वालों से बचने का उपदेश दिया। आज महात्मा गौतम बुद्ध को मानने वाले अनेक देशों में मिलते है। महात्मा गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को अंहिसा के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया है। संासद ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेरा सौभाग्य है कि जनपद सृजन के समय मै उ0प्र0 सरकार में मंत्री था और अब तक मुझे जनपदवासियों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। कपिलवस्तु में हेलीपोर्ट की स्थापना के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिससे बुद्ध सर्किट को हवाई सेवा से जोड़ा जा सके। गौतम बुद्ध के जन्म के 7 दिन बाद उनकी माता का देहान्त हो गया। उनकी मौसी गौतमी ने बुद्ध का पालन किया। गौतम बुद्ध ने 29 वर्ष यही कपिलवस्तु में व्यतीत किया। इसके बाद वे ज्ञान की खोज में निक गये। बोधगया में उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और उन्हेांने काशी आकर सारनाथ में पहला उपदेश दिया। गौतम बुद्ध के बताये आष्टांगिक मार्ग पर हम सभी को चलना चाहिए। सांसद ने उपस्थित सभी लोगो को जनपद स्थापना की बधाई दी। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने उपस्थित सभी लोगो को जनपद स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक शोहरतगढ़ ने कहा कि हम सभी लोग मिल कर कार्य करे जिससे जनपद को और ऊंचाईयों पर ले जाये। विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून ने सभी लोगो को जनपद स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जनपद की स्थापना को 34 वर्ष पूर्ण हो गये है। भन्तेगण शान्ति का मार्ग दिखाते है। आज काला नमक चावल की खुशबू पूरे विश्व में फैल रही है। हमारा जनपद और अधिक विकास करे। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने उपस्थित सभी लोगो को जनपद स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जनपद की वर्ष 1988 में हुई। तब से अब तक बहुत कुछ बदल गया है। जनपद की पहचान भगवान गौतम बुद्ध के रूप में है। बुद्ध ने अपना पूरा बचपन यही व्यतीत किया। भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा को लेकर जनपद ने 34 वर्ष पनूर्ण किये है। जनपद के लोग सरल और सीधे है। काला नमक चावल के रूप में भगवान बुद्ध का सन्देश सभी तक पहुॅचे। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आन्नद ने उपस्थित सभी लोगो को जनपद स्थापना दिवस की बधाई दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यहां के सज्जन है। यह शान्तिप्रिय जनपद है। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने जनपद आज 34वां वर्षगाठ के अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारीगण, मीडिया बन्धु और भन्तेगणो का स्वागत करते हुए जनपद स्थापना दिवस की बधाई दी। महात्मा गौतम बुद्ध ने दुनिया को सही मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया था हम सभी लोगो को उनके द्वारा बताये गये उपदेशो का आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भन्तेगणो को कम्बल वितरण मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार तथा सहयोगी अधिकारियों द्वारा कम्बल का वितरण कराया गया। खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर सुरेश कुमार द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियो, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा दूर-दराज से आयी जनता का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीतेश पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वी0के0अगवाल, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, पी.डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी/प्र0जिला सूचना अधिकारी विनोद कुमार, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी न0पा0प0 सिद्धार्थनगर, खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button