मसालों की गुणवत्ता जांच को सिद्धार्थनगर में छापेमारी, चार नमूने लिए गए

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के निर्देश पर मसालों की गुणवत्ता जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में छापेमारी की।सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सुभाषनगर, शोहरतगढ़ से गोल्डी ब्रांड हल्दी पाउडर, तेतरी बाजार, नौगढ़ से कैच ब्रांड सब्जी मसाला, तथा इंदिरा नगर, बांसी से आर.एल. ब्रांड लाल मिर्च पाउडर और गर्नी ब्रांड हल्दी पाउडर के नमूने संग्रहित किए। इस प्रकार कुल चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।छापेमारी दल में सहायक आयुक्त (खाद्य) आर.एल. यादव तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल और नीरज कुमार चौधरी शामिल रहे।




