कम्पोजिट विद्यालय नीबी दोहनी में समर कैम्प का हुआ उद्घाटन

शोहरतगढ। नगर पंचायत शोहरतगढ में स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय नीबी दोहनी में समर कैम्प का फीता काटकर उद्घाटन भाजपा शोहरतगढ के मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा के द्वारा किया गया । इस दौरान शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि समर कैम्प में बच्चों को कई तरह की गतिविधियां और कौशल सिखाएं जाते हैं। इसमें खेल, कला, संगीत, नृत्य, बाहरी गतिविधियाँ और व्यक्तित्व विकास शामिल हो सकते हैं। इस समर कैम्प के माध्यम से बच्चों का शारिरीक,मानसिक और बौद्धिक विकास होगा। इसमें विद्यार्थियों में रचनात्मक क्षमताओं और आत्मविश्वास का विकास किया जायेगा। साथ ही जीवन कौशल, सांस्कृतिक समझ और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष शुक्ला ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कम्पोजिट विद्यालयों में दिनांक 20 मई 2025 से 15 जून 2025 के ग्रीष्मावकाश निर्धारित किया गया है। ग्रीष्मावकाश के दौरान परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले, विशेषकर ग्रामीण परिवेश में रहने वाले अधिकांश बच्चे अपने घरों में ही रहते हैं। बच्चों के लिए अनुभव की खोज करना, नए दोस्त बनाना और खेल – खेल में कुछ करके सीखने का यह सही समय है। ग्रीष्माकाश में समर कैम्प का आयोजन कर सार्थक एवं रचनात्मक वातावरण का सृजन किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज यादव, प्रधानाचार्य मो० रफी,अभिषेक श्रीवास्तव,परमनन्द श्रीवास्तव, यशपाल, शिवकुमार, प्रीतम, राज, रिया, काजल, मनीष एवं नरेन्द्र आदि छात्र – छात्रा उपस्थित रहें।




