गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बेटियों कि तरक्की से समाज को एक नई दिशा मिलेगी: शमीम खान

बांसी। कुलयातुल बनात जामिया इस्लामिया अकबरपुर जमुनी में शनिवार को सालाना अंजुमन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फजीलत आखिर की शिक्षा ग्रहण कर चुकी छात्राओं को सनद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्था के नाजिम ए आला शमीम खान ने कहा कि बेटियों के शिक्षित होने से दो घर तो रोशन होता ही यह समाज को भी रोशन करती है। उन्होंने कहा बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में हम सब का फर्ज है कि बेटियों की शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करे और इनकी बहबुदी व तरक्की में अपना सहयोग पूरी शिद्दत से करे। उन्होंने कहा कि इस संस्था में बच्चों को दीन के साथ साथ दुनियावी शिक्षा भी ज्ञान दिया जा रहा है। जिससे यहां से शिक्षा ग्रहण कर यह बेटियां जिस भी क्षेत्र में जाए वहां नाम रोशन करे। इम्तियाज उर्दू ने कहा कि यहां का शैक्षणिक वातावरण देखकर हमे बहुत खुशी हुई है। यहां शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी सिखलाया जा रहा है। कार्यक्रम को कारी इंसाफ अली, रियाज प्रधान, फायजा तस्लीम, खतीजा, गजाला, शबनम आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अंत में फजीलत आखिर की छात्रा सादिया, फरहान, शबा, सायमा, हिना, तरन्नुम, शाहीन को सनद भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगमा ने किया। इस अवसर पर अशफाक खान, मौलाना अजहर हुसैन सिद्दीकी, हाजी इसहाक, मो हनीफ सहित काफी संख्या में मदरसे की छात्राएं और अविभावक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!