भारतीय सेना के सम्मान में निकाला गया तिरंगा यात्रा

बलरामपुर/पचपेड़वा। आपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत के वीर सैनिकों द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद पूरे देश का गर्व बढ़ गया है। आज पूरा देश सेना के पराक्रम को सलाम कर रहा है। भारतीय सेना के हौसले और शौर्य की गाथा को सलाम करने के लिए पचपेड़वा नगर में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पचपेड़वा के मंशा मैरिज हाल से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग तिरंगा लेकर भारतीय सेना की शौर्य गाथा की जय-जयकार कर रहे थे। हाथों में तिरंगा और मुंह से भारत माता की जय के नारे लगाते हुए लोग सेना के पराक्रम को सलाम कर रहे थे और पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए धन्यवाद भी दे रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी,चेयरमैन रवि वर्मा ,प्रबंधक धर्मेंद्र प्रताप सिंह,पंकज सिंह,रामविलास विश्वकर्मा,बाबा मथुरा प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जयकारे लगाते हुए राम जानकी मंदिर पहुंचे।




