उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात संयुक्त टीमों ने किया पैदल गश्त

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पड़ोसी देश नेपाल के जिला कपिलवस्तु नेपाल पुलिस कार्यालय के कार्यालय प्रमुख प्रसाद ईश्वर लौदारी के नेतृत्व में तैनात सशस्त्र पुलिस बल और भारतीय सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की एक संयुक्त टीम ने कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर उप जिला वार्ड संख्या-04 में स्थित सीमा स्तम्भ संख्या 569 (69) के क्षेत्र में पैदल सीमा गश्त किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम ने सीमा के आस-पास पैदल गश्त किया गया और एक-दूसरे देश के अधिकारी टीमों को दिशा-निर्देश भी दिये। इस दौरान कार्यालय प्रमुख प्रसाद ईश्वर लौदारी, नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र पुलिस बल भारतीय सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) व नेपाल की पुलिस उपस्थित रहें।


