राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया

कुशीनगर/बोदरवार। बोदरवार विकास खंड कप्तानगंज के बोदरवार बाजार स्थित भगवन्त पाण्डेय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वयं स्वकों को स्वच्छता तथा योग की विशेषज्ञों द्वारा विशेष जानकारी दी गई। मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र प्रताप राव की देखरेख में रैली निकाली। रैली भगवन्त पांडे पीजी कॉलेज से होते हुए बोदरवार स्थित मलिन बस्ती में पहुंची। जहां स्वयं सेवकों ने गंदे मार्गाे तथा मलिन बस्ती की नालियों की सफाई कर लोगों को जागरूक किया। स्वयं सेवको ने महाविद्यालय स्थित आयोजन परिसर में योगाचार्याे द्वारा प्राणायाम तथा सूर्यनमस्कार का अभ्यास किया।बीएड विभाग के सहायक आचार्य सुधीर पति त्रिपाठी ने,स्वयं सेवक तथा स्वयं सेविकाएं अपने व्यक्तित्व का विकास कैसे करें, विषय पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप राव ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।इस दौरान डा.अनुराधा उपाध्याय डा, अरुण कुमार दूबे, सुश्री बन्दना यादव जयहिन्द दीपक गुप्ता सहित दर्जनों स्यवं सेवक/स्वयंसेविका कार्यक्रम में मौजूद रहे है।




