गजाधरपुर बाजार में सर्राफा दुकान में हुई चोरी का बहराइच पुलिस ने किया पर्दाफाश
पुलिस और बदमाशों की आपस में हुई मुठभेड़ ; मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | पिछले महीने हुए सर्राफा व्यवसाय की दुकान में बदमाशों ने घुसकर दुकान का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया ; तत्पश्चात 04.11.2024 को वादी प्रभाकर पाण्डेय पुत्र सन्तोष पाण्डेय नि0 टेड़वा उजार गजाधरपुर थाना फखरपुर बहराइच द्वारा थाना फखरपुर पर मु0अ0सं0 385/2024 धारा 331(4),305 बीएनएस बनाम अज्ञात चोरों के खिलाफ पंजीकृत कराया गया, जिसमें असलहो से लैस चोरो द्वारा गजाधरपुर बाजार में स्थित वादी की सर्राफा दुकान का शटर काटकर दुकान से चोरी की गयी थी। इस अभियोग को विशेष अपराध की श्रेणी मे लाते हुए विवेचना थानाध्यक्ष फखरपुर राजेश कुमार शुक्ला द्वारा किया गया । अभियोग की घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस की 03 टीमो का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा समग्र प्रयास करते हुए घटना के सम्बन्ध में सुरागरसी, पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों व मैनुअल इंटेलिजेंस, आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा था। इसी के तहत 25.12.2024 को मुखबिर के द्वारा थानाध्यक्ष फखरपुर को सूचना मिली कि गजाधरपुर ज्वेलरी की दुकान मे चोरी करने वाले 03 अपराधी मोटरसाइकिल से बौण्डी – वजीरगँज, बेदौरा रोड से कुण्डासर की तरफ अभी निकलने वाले है । उक्त सूचना के क्रम में क्षेत्र मे नाकाबन्दी कर सर्तक द्वष्टि रखते हुए पुलिस टीम बेदौरा मुख्य संड़क पुलिया के पास पहुँची, तो वजीरगंज की तरफ से एक मोटर साइकिल से आते हुए तीन संदिग्ध व्यक्तियो को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया तो उनके द्वारा भागते हुए पुलिस पर फायर किया गया । जिसके बाद पुलिस द्वारा अपनी आत्मरक्षा में जबाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की गयी । जिसमें अभियुक्त असलम के दाहिने पैर में गोली लग गयी। इस दौरान दो अभियुक्त असलम पुत्र नदीम नि0 सरैया थाना रामगांव बहराइच, इबरार पुत्र भुर्रे उर्फ सलीम नि0 मूसेपुर थाना बौण्डी जनपद बहराइच को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा तीसरा अभियुक्त मौके से फरार हो गया । अभियुक्त असलम के दाहिने पैर में गोली लगने के कारण उपचार हेतु जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मौके से भागने वाला अभियुक्त अब्दुल अजीज उर्फ खुशबुद्दीन पुत्र अब्दुल कादिर था । दोनों गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों से और गहराई से पूछताछ की गयी तो उक्त दोनो अभियुक्तों ने अपने अन्य 04 सहयोगियों के साथ उपरोक्त घटना कारित करना कुबूल करते हुए बताया कि उक्त चोरी की घटना में उन दोनों के सहित कुल 06 अभियुक्त शामिल थे जिनमें से शेष 04 का नाम उनके द्वारा क्रमानुसार सलमान पुत्र झगरू निवासी आगापुर थाना कोतवाली देहात बहराइच,अब्दुल अजीज उर्फ खुशबुद्दीन पुत्र अब्दुल कादिर निवासी कटका मरकठा साइनडीह थाना हुजूरपुर बहराइच, जो मौके से भाग गया, वाहिद पुत्र छैलू, इसराफिल पुत्र छैलू नि0गण सरैंया (सराय मेहराबाद) थाना रामगांव बहराइच बताया गया। उक्त गिरोह के सदस्य सक्रिय व शातिर किस्म के अपराधी है। एक अभियुक्त इसराफिल पुत्र छैलू नि0गण सरैंया थाना रामगांव बहराइच अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए अभी तो के खिलाफ बहराइच जिले के विभिन्न स्थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है और इनके पास से 01 किलो 93 ग्राम सफेद धातु,23,640 (तेइस हजार छः सौ चालीस) रुपये नगद,01तमन्चा .315 बोर मय 01जिन्दा कारतूस,01 तमन्चा .12 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस,01 अवैध चाकू, 01मोटरसाइकिल पैशन प्रो (चोरी की), 01 मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स , चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए |
–




