सावित्री फूड राइस मिल में दिन के 02 बजे सेंध काटते एक चोर पकडाया दो फरार
ढ़ाई लाख रूपए लागत का कॉपर केबल का हुआ नुकसान

इटवा/सिद्धार्थनगर। इस समय चारों ओर चोर चोर का शोर है। पहरा के नाम पर अनजान के साथ हो रहा अंधेर है। फिर भी हाथ कंगन को आरसी क्या। इटवा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर चौराहे पर शनिवार अपराहन दो बजे सावित्री फूड राइस मिल के दीवाल में सेंध काटते एक चोर पकडा गया। दो चोर फरार हो गए। ढाई लाख रूपए लागत की कॉपर केबल की चोरी होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इटवा अन्तर्गत ग्राम सिरसिया निवासी विनय मिश्रा की संग्रामपुर स्थित शुक्ला चौराहे पर सावित्र फूड के नाम से राइल मिल है। शनिवार 20 सितम्बर 2025 की दोपहर 02 बजे वह अपनी राइस मिल पर पहुंचे। गेट खोल कर अंदर गए तो तीन युवकों को दिवाल में सेंध काटते देख कर दंग रह गए। शोर करने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और एक चोर को पकड लिया गया। दो चोर मौका पाकर फरार हो गए। बताया जाता है कि मिल के चारों तरफ दिवाल है। यह लोग दिवाल फांद कर अन्दर आराम से सेंध काट रहे थे। चूंकि मिल में इस समय काम नहीं हो रहा था लेकिन सामान आदि रखा था। पीडित द्वारा बताया गया कि दस दिन के अन्दर यह तीसरी घटना है। इसके पहले दो बार यह लोग सामान चुरा कर ले जा चुके हैं। लेकिन पकड में नहीं आ रहे थे। मैं इसकी सघन निगरानी कर रहा था। आज यह लोग रगेहाथ धर लिए गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी चोर अपना नाम गज्जु तथा पता सेमरी खानकोट बता रहा है। पीडित ने पकडे गए आरोपी चोर को इटवा पुलिस के हवाले कर दिया है। साथ ही घटना की लिखित सूचना भी दिया पीडित द्वारा थाने पर दी गयी है। इस सम्बंध में इटवा पुलिस जांच पडताल कर रही है।




