गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

20 जुलाई से नानपारा से डेमू ट्रेन होगी संचालित

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा रेल यात्रियों तथा आम जनमानस को यह सूचित किया जाता है कि बहराइच नानपारा रेल खंड में अमान परिवर्तन के उपरांत दिनांक 20 जुलाई 2025 से गाड़ी संख्या 75109 / 75110 गाड़ी संख्या 75111/ 75112 एवं 14213 /14214 का मार्ग विस्तार बहराइच से नानपारा तक कर दिया गया है ,जिसके फलस्वरुप गाड़ी संख्या 14213 अब वाराणसी से बहराइच होते हुए नानपारा तक संचालित की जाएगी। जिसका संशोधित समय सारणी के अनुसार बहराइच में आगमन 21:32 बजे होगा तथा प्रस्थान 21:37 बजे होगा तथा यह गाड़ी नानपारा 22:40 बजे पहुंचेगी इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14214 नानपारा – वाराणसी एक्सप्रेस नानपारा से प्रातः 04:20 बजे पर प्रस्थान करेगी तथा बहराइच प्रातः 05:05 बजे पहुंचकर 05:10 बजे पर आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी क्रम में गाड़ी संख्या 75109 गोंडा- बहराइच डेमू ट्रेन अब नानपारा तक संचालित की जाएगी , जिसका संशोधित समय सारणी के अनुसार गोंडा से प्रातः 05:00 बजे प्रस्थान होगा , बहराइच में आगमन 06:25 पर होगा तथा प्रस्थान 06:30 पर होगा, इसका आगमन नानपारा में प्रातः 07:20 पर होगा । इसी प्रकार वापसी में यह गाड़ी संख्या 75110 नानपारा से प्रातः 07:50 पर छूटेगी तथा बहराइच प्रातः 08:40 पर पहुंचकर 08:45 बजे प्रस्थान कर गोंडा प्रातः 10:00 बजे पहुंचेगी । इसी क्रम में गाड़ी संख्या 75111 गोंडा- नानपारा डेमू ट्रेन संशोधित समय सारणी के अनुसार दोपहर में गोंडा से 12:30 बजे प्रस्थान कर 13:45 पर बहराइच पहुंचकर 13:50 पर बहराइच से छूटेगी तथा इसका आगमन नानपारा में 14:50 पर होगा । इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 75112 नानपारा -गोंडा डेमू ट्रेन नानपारा से दोपहर में 15:30 पर छूटेगी तथा बहराइच 16:12 बजे पहुंचकर 16:17 बजे प्रस्थान कर 17:50 बजे गोंडा स्टेशन पहुंचेगी। यह दोनों जोड़ी डेमू ट्रेनों का स्टॉपेज रिसिया और मटेरा स्टेशन पर भी दिया गया है ।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!