नेपाल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने कृष्णानगर बॉर्डर पहुंचे सीडीओ एवं एसपी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। सीमावर्ती कपिलवस्तु जिले के बढ़नी-कृष्णानगर बॉर्डर पर पहुंचे मुख्य जिला अधिकारी दिल कुमार तमांग एवं एसपी निरंजन भट्ट ने बताया कि निषेधाज्ञा अवधि के दौरान शुक्रवार को जिले में कोई घटना घटित न होने के कारण स्थित सुधारात्मक हो रही है। जेन-जी आन्दोलन के बाद कपिलवस्तु ज़िले की स्थिति का जायजा लेने कृष्णानगर बॉर्डर पर पहुंचे मुख्य जिला अधिकारी दिल कुमार तमांग ने कहा कि आज जिले में कोई दंगा, झड़प, प्रदर्शन या अन्य विरोध कार्यक्रम नहीं हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी निकायों के सहयोग और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती से जिले में कोई घटना नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन अधिनियम, 2028 (संशोधनों सहित) की धारा 6, उपधारा 3 (क) के अनुसार कपिलवस्तु ज़िले में निषेधाज्ञा जारी की गई है। जो सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। निषेधाज्ञा जारी किये गये क्षेत्र में पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होकर भूख हड़ताल, धरना, घेराव, जुलूस, प्रदर्शन और सभा जैसे विरोध कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगाई गई है। इस अवधि के दौरान आदेश का उल्लंघन करने या आदेश के कार्यान्वयन में बाधा डालने वाले व्यक्ति पर उचित कानून के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। इस दौरान इलाका प्रहरी कार्यालय कृष्णनगर के इंस्पेक्टर ईश्वर लौडारी, एपीएफ नेपाल के डीएसपी तुला बहादुर चौधरी आदि मौजूद रहे।




