गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : एसएसबी के जवानों ने बरामद किया लावारिस देशी कट्टा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी अलिगढ़वा के नाका दल ने शनिवार को सीमा स्तम्भ संख्या 550 के समीप बड़ी ठाकुरापुर के समीप एक लावारिस देशी कट्टा बरामद किया। सीमा चौकी अलिगढ़वा से निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में आरक्षी कुमारा, जीवान्दम वी0 और आरक्षी बप्पन मदाही के साथ विशेष नाका दल सीमा स्तंभ संख्या 550 के लिए रवाना हुए। नाका दल जैसे ही बड़ी ठकुरापुर के कच्चे रास्ते से आगे बढ़ रहे थे तभी रास्ते में एक पीले रंग का प्लास्टिक का झोला पड़ा दिखाई दिया। वहीं उस झोले के आस-पास कोई व्यक्ति नजर नहीं आ रहा था।

तदोपरान्त नाका दल द्वारा उस झोले को खोलकर देखा गया तो उसमें से एक देशी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। नाका दल द्वारा आस पास टार्च जलाकर देखा गया तो वहां पर और कुछ दिखाई नहीं दिया। नाका दल द्वारा देशी कट्टा को लेकर पुलिस थाना कपिलवस्तु को उचित कार्यवाही के उपरान्त सुपुर्द कर दिया गया। इण्डो-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से 43वीं वाहिनी एसएसबी निरन्तर प्रयासरत है एवं अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान, नशीली दवा, हथियार व वन्य जीव और उत्पाद को जब्त किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!