गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णाेद्धार की बनी कार्ययोजना, जनसहयोग से होगा नवनिर्माण

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में स्थित पिकौरा गांव के भरवटिया बाजार का प्राचीन शिव मंदिर जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। शनिवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मंदिर की जर्जर स्थिति का जायजा लेते हुए इसके जीर्णाेद्धार की पहल की।डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भरवटिया बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर की स्थिति का संज्ञान लेकर शनिवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ गांव पहुंचे थे और मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए सनातन समाज के लोगों को संकल्प दिलाया था। यह सूचना जब सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से लोगों को मिली तो शनिवार को देर शाम भरवाटिया बाजार, मन्निजोत, डुमरियागंज नगर के सनातन समाज के लोग शाहपुर स्थित हिन्दू भवन पर पहुंचे और प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णाेद्धार व नवनिर्माण के लिए यथाशक्ति सहयोग देने की बात कही। उपस्थित लोगों के साथ पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बैठक कर मंदिर के कायाकल्प व जीर्णाेद्धार की रणनीति बनाकर कार्ययोजना तैयार की। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर के स्थिति को सुन व देखकर मंदिर के जीर्णाेद्धार व नवनिर्माण के लिए भारी संख्या में लोग आगे आ रहे, जो प्रशंसनीय हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में मंदिर के बाहरी तरफ से साफ सफाई व कायाकल्प कर मंदिर का जीर्णाेद्धार किया जाएगा। इस दौरान लवकुश ओझा, सुगंध अग्रहरि, रमेश गुप्ता, अनिल जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, गोपाल मोदनवाल, गोविंद लाल सोनी, सरोज गुप्ता, रोहित कन्नौजिया, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, रामानंद मिश्रा, चौतू गौतम, प्रहलाद गौतम, मुन्नीलाल कन्नौजिया, घनश्याम पाण्डेय, प्रेमनाथ पाण्डेय, रामप्रकाश विश्वकर्मा, परशुराम दुबे, मक्खन यादव, मुनटन यादव, मनीष अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!