गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम सेखुई में आवास सत्यापन में पैसे और पहुंच का है बोलबाला

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड बांसी अन्तर्गत ग्राम सेखुई में आवास सत्यापन को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गम्भीर आरोप लगायें हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि आवास सत्यापन में पैसे और पहुंच का बोलबाला है। आपको बता दें कि ग्राम प्रधान की मिलीभगत से जिम्मेदार गांव में अपात्र को पात्र और पात्र को अपात्र बना रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप आवास सत्यापन कर्ता जिम्मेदार प्रधानों के साथ कदमताल कर चुनाव को भी साध रहे हैं। सन्निकट पंचायत चुनाव के मद्देनजर चहेतों को विधि विरुद्ध भी जाकर लाभ देने का प्रयास कर रहे हैं। विकास खण्ड बांसी अन्तर्गत ग्राम सेखुई का पूरा मामला है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!