उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बाबा साहब की जयंती पर विशाल शोभा यात्रा

सिद्धार्थनगर। महादेवा खुर्द से प्रारंभ होकर भैसहवा,देउरा जंगल, गनेरा,सोहास से मोहाना आदि चौराहों से होते हुए सिकरी तक निकाली गई। संविधान निर्माता बहुजन समाज के मुक्तिदाता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर नौगढ़ तहसील में विशाल शोभा यात्रा व संगीतमय का जन सभा का आयोजन किया गया प्रधान चंद्रजीत जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब ने सभी जन मानस को शिक्षा पर विशेष जोर देने को कहा। बाबा साहब ने कहा था शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा। शिक्षा विकास की जननी है। उक्त रैली में में श्यामाचरण, अर्जुन,मोहन,स्वामी नाथ,संतोष बौद्ध,रंजीत,राम अचल,महेश यादव, एडवोकेटअभिषेक डिवाइन,मनोज,योगेंद्र भारती, बबलू राम बेलास,संदीप, सबलू, रवीश परमेश्वर,दीपचंद,रवि जाटव,जितेंद्र आदि शामिल रहे।




