बांस के सहारे चोरों ने घर में प्रवेश कर जेवरात सहित लाखों रुपए की की लूट, महिला को मार कर किया घायल
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। बहराइच के मोतीपुर थाना के चौकी जालिमनगर क्षेत्र सेमरहना गांव की घटना का मामला सामने आया है जहां पर चोरों ने घर की महिलाओं पर हमला कर जेवरात सहित लाखों रुपए पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के द्वारा रात गश्त की पोल भी खुल रही है। चोरों ने घर में घुसकर महिलाओं पर जानलेवा हमला किया ,जिसमें महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घर के पीछे बांस के सहारे से घर में चोर प्रवेश किए फिर चोरों ने राजवती पत्नी वीरेंद्र निषाद के घर से 3 बड़े फोन व 50 हजार नगद के साथ लगभग दो लाख की जेवरात पर हाथ साफ किया। राजवती ने तीन माह पूर्व अपने बेटे की शादी की थी शादी की सभी जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी अनुसार इससे पूर्व में भी जालिमनगर चौंकी क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी है। ग्रामीणों ने पुलिस के द्वारा लगातार गश्त करने की मांग उठाई है ताकि चोरी की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।





