गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

बहराइच। आज से प्रारम्भ हुई यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 को सुचारू, नकल विहीन एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी मोनिका रानी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा महाराज सिंह इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नकल या अनुशासनहीनता न होने पाये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व पुलिस/प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!