गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जांच हेतु सड़क निर्माण में गड़बड़ी छिपाने को ठेकेदार अधिकारियों ने शुरू कराया काम

जांच टीम की घोषणा होते ही ठेकेदार मशीन लेकर मौके पर पहुंचे, 26 अप्रैल को आयेगी जांच टीम

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़़ की कुछ सड़कों में ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत से निर्माण में गड़बड़ी पाई गई थी। जनहित को ध्यान में रखते हुए विधायक विनय वर्मा ने उक्त मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया था। वहीं विधायक का संज्ञान लेते हुए इस सम्बन्ध में जांच के निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में विधायक विनय वर्मा को प्रमुख अभियन्ता (परिकल्पन और नियोजन) द्वारा एक जांच कमेटी भेजने की जानकारी शुक्रवार को दी गई। पत्र में उल्लेखनीय है कि कमेटी के सदस्य दिनांक 26 और 27 अप्रैल को मौके पर जाकर खराब सड़क की जांच की जायेगी। वहीं दुर्भाग्यवश जांच कमेटी की जानकारी ठेकेदारों तक पहुंचा दी गई। जांच कमेटी सदस्यों के आने से पहले ही ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ मिलकर यहां काम शुरू करवा दिया। इससे ठेकेदार और अधिकारियों की बड़ी मिलीभगत साफ जाहिर हो गई है। शीर्ष अधिकारियों को संज्ञान लेकर ऐसे भ्रष्ट ठेकेदार और अफसरों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। वहीं ऐसे ठेकेदार और अफसर मिलीभगत से जनता का पैसा बर्बाद करते हैं और बदनामी क्षेत्रीय विधायक और उ0प्र0 सरकार की होती है। आपको बता दें कि निरीक्षण के लिए प्रस्तावित सड़कें जो क्रमशः चेतिया से बैजनाथ मार्ग (विशेष मरम्मत), इण्डो-नेपाल बॉर्डर मार्ग से पिपरहवा मार्ग (नव निर्माण), नवडिहवा सम्पर्क मार्ग (विशेष मरम्मत) व डी0डी0 रोड से संसरी सम्पर्क मार्ग (विशेष मरम्मत) है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उनकी जनसेवा के लिए प्रतिबद्धता पूरी तरह अटल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!