उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
चालीस गाँव में एक साथ ग्राम सभा का हुआ आयोजन

सिद्धार्थ नगर / शोहरतगढ़ | पंचायती राज विभाग और पिरामल फाउंडेशन सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वाधान में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद में 40 ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। शोहरतगढ़ ब्लाक के दहियाड ग्राम पंचायत के अंतर्गत लौसा गाँव में ग्राम सभा के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंटू पटेल ने आगामी एक साल का कर्योजना निर्माण करते हुए दो थीम का चयन किया लोगों के सुझाव के अनुसार, स्वच्छ एवं हरित ग्राम पंचायत तथा बाल हितैसी ग्राम पंचायत बनाने का निर्णय लिया वहीं पूरे ग्राम पंचायत के सभी सड़कों के किनारे पेड़ लगाने व एक एक पेड़ गोद लेने का संकल्प ग्रामीणों ने लिया। ग्राम पंचायत विकास योजना को अंतिम रूप देने हेतु बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। जोगिया ब्लाक के देवरा बाजार में कर्योजना को अंतिम रूप देते हुए स्वास्थ्य ग्राम पंचायत व बाल हितैसी ग्राम पंचायत जैसे थीम पर होने वाले कार्यों को ग्रामीणों को बताया गया जिसमें पुस्तकालय सीसीटीवी कैमरा लगवाने आदि की बात की गयी। पिरामल फाउंडेशन से सत्येन्द्र सिंह ने बताया की पूरे वर्ष में चार बार ग्राम सभा करना होता है जिसके लिए सरकार के तरफ से 1 मई मजदूर दिवस के दिन, 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस के दिन, 2 अक्टुबर गाँधी जयन्ती और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन निर्धारित किया गया है। आज के दिन ग्राम पंचायत को अपनी कर्योजना को अंतिम रूप देना होता है। इसी के अंतर्गत जनपद के 40 पंचायत में आज के दिन ग्राम सभा की बैठक की जा रही है। आज शोहरतगढ़ के दहियाड योगेंद्र मोहन, जोगिया के देवरा बाजार, और गोनहा में राखी कुमारी, खेसरहा के बेलवा लगुनही और नासिरगंज में शिवम कुमार, उसका ब्लाक के मदनपुर और भिटिया में मृणाल मिश्रा के देख रेख में बैठक पूर्ण करते हुए कर्योजना को अंतिम रूप दिया गया है। श्री सिंह ने बताया की अभी जनपद के 40 गाँव में ग्राम पंचायत विकास योजना पर कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के को मुख्यधारा से जोड़ते हुए सतत् विकास लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नौ थीम में से दो दो थीम का चयन कर के कार्य किया जायेगा। बैठक में ग्राम प्रधान गण, पंचायत सचिव स्वय सेवक अमन शर्मा, संतोष जी एवं पिरामल टीम से योगेंद्र मोहन, सत्येंद्र सिंह, गाँधी फेलो, शिवम कुमार, राखी कुमारी, मृणाल मेश्राम आदि लोग उपस्थित रहे।




