गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कटे गेहूं के खेत में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में दहशत का माहौल

सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर मे सनसनीखेज घटना सामने आई हैं गेहूं के एक कटे खेत में एक 24 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गयां जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सलाहुद्दीन के रूप में हुई है, जो थाना खेसरहा के गुलहौरिया गांव का रहने वाला था। युवक का शव खेत में मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जाँच में मृतक युवक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई होगी। हालांकि, पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। शव मिलने की खबर से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!