गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ ब्लॉक के मदरहना उर्फ़ दत्तपुर में चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मदरहना उर्फ़ दत्तपुर में गाँव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिव अजय भारतीया ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आर.बी.आई. बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला नें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या संबृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी अनुदान योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के साथ आर्थिक उन्नति, बैंकिंग बीमा और साइबर क्राइम के रोकथाम आदि को लेकर लोगों को जागरूक किया। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए सचिव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान कुसुमलता चौधरी, रोजगार सेवक दीनदयाल, पंचायत सहायक अभिषेक, शिक्षा मित्र घनश्याम चौधरी, अध्यापक, राजनाथ राम, विरजेश त्रिपाठी, शौकत अली के साथ गाँव पंचायत के सदस्य अजय कुमार चौधरी, रणजीत, राम लगन, राधेश्याम यादव, रामसजन यादव, छेदी, किसमती, लीला देवी, अकाला देवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!