तथाकथित लोग धार्मिक स्थल की संज्ञा देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं

इटवा/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा में इटवा बढ़नी मार्ग पर स्थित बड़ी मस्जिद के बगल स्थित भीटा/गड्ढा को इस समय नगर पंचायत के लोगों द्वारा कूड़ा करकट से पाटा जा रहा है जिसे तथाकथित लोग धार्मिक स्थल की संज्ञा देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं जो भविष्य के लिए घातक है। स्मरण रहे कि यह वही स्थान है जहॉं पर कुछ लोग वर्षों से बूचड़खाना के रूप में प्रयोग करते चले आ रहे हैं।अगल बगल के कसाई लोग बकरा मुर्गा का कचड़ा फेंकते थे उस कचड़े ऐसी दुर्गन्ध हो रही थी लगभग दौ सौ मीटर तक नाक बंद करके निकलना पड़ रहा था फिर भी कोई उपाय नही किया गया और आज नगर पंचायत के द्धारा र्दुगन्ध को पाटा जा रहा तब कुछ लोग को धर्मस्थल दिखाई पड़ रहा जब कचरा जलाते हैं। तब धुंआ उठता है। तब कुछ तथाकथित लोग इस भीटा/गड्ढा को धार्मिक स्थल बताकर भ्रामक प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जिस पर शासन व प्रशासन का हस्तक्षेप बेहद जरूरी है।




