महाविद्यालय के छात्रों में टेबलेट का हुआ वितरण

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु शनिवार को चौधरी महावीर प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय हथिहवा बर्डपुर सिद्धार्थनगर में स्मार्ट फोन वितरण समरोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.सीताराम ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जो ष्टेबलेट वितरण योजनाष् चलाई गई है, वह वास्तव में एक क्रांतिकारी कदम है। आज आपको जो टेबलेट दिए जा रहे हैं, वे केवल एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मात्र नहीं हैं, बल्कि ज्ञान की नई दुनिया की चाबी हैं। यह आपके अध्ययन में सहायक होंगे, डिजिटल शिक्षा से आपका जुड़ाव बढ़ेगा और आपको आधुनिक तकनीकी ज्ञान से सशक्त बनायेंगे। प्रबन्धक डॉ0 दीपक चौधरी ने कहा कि आज का युग सूचना और तकनीक का युग है। जो विद्यार्थी डिजिटल साधनों का सही उपयोग करेगा, वही भविष्य में आगे बढ़ेगा और देश का गौरव बनेगा। इसलिए आप सभी इन टेबलेट्स का प्रयोग केवल पढ़ाई और सकारात्मक कार्यों में करें। नोडल अधिकारी बलिराम चौरसिया ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे यह अपेक्षा है कि आप अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन करेंगे, साथ ही इस टेबलेट का सही उद्देश्य सार्थक करेंगे। इस अवसर पर राकेश चौधरी, अमरेश चौधरी, मनीष चौधरी,अरविन्द सिंह, , डॉ0 राजकुमार चौधरी, रामकृपाल, प्रियंका जायसवाल, कृष्णा गोस्वामी, महिमा गौतम, माया विश्वकर्मा, निर्मला, प्रतीक सिंह, प्रियंका गौतम, संजना आदि उपस्थित रहे।



