गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

भाजपा राष्ट्र निर्माण के मजबूती के लिए कार्य करती है- रामसूरत राजभर

कुशीनगर/सुकरौली बाज़ार। विधान परिषद सदस्य ( विधायक ) एवं भारतीय जनता पार्टी बरिष्ठ नेता व अधिवक्ता रामसूरत राजभर एवं अनसूचित जाति जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य तीजा राम कुशीनगर जिला मुख्यालय पर आयोजित योगी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर आयोजित प्रदर्शनी एवं विकास कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान नगर पंचायत सुकरौली बाजार मे नगर पंचायत सुकरौली चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी राजभर अशोक कुमार पत्रकार के घर पहुंचे। जहां काफी संख्या में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं राजभर समाज द्वारा उनका गगन भेदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।एमएलसी विधायक रामसूरत राजभर एडवोकेट ने बीजेपी सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम में कुशीनगर पहुंचे थे। लौटते वक्त नगर पंचायत सुकरौली के राजभर अशोक कुमार राजभर के घर उनके जलपान की व्यवस्था की गई थी।जँहा पत्रकारों से रूबरू होते हुए रामसुरत राजभर एडवोकेट ने कहा कि मेरा कुशीनगर आने का उद्देश्य है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी, एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की के द्वारा जनहित मे चलायी जा रही योजनाओं का सर्वाधिक लाभ जमीन से जूड़े प्रत्येक व्यक्तियों तक पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है, जिसका प्रचार प्रसार करना है। जो हो रहा है उसमें जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है, सरकार और जनता के बीच एक कड़ी का काम करते है। जो भी योगी, मोदी के सरकारों के द्वारा योजनाएं चल रही है वह जनता के बीच जानी चाहिए इसी की रिपोर्टिंग करने हम लखनऊ से कुशीनगर आये थे। उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि हम अपने आप को अगड़ों पिछड़ो का नेता नहीं मानते हैं हम अपने को एक राष्ट्रीय विचारधारा से जूड़े हैं । राष्ट्र निर्माण के लिए काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी अगड़े पिछड़े की राजनीति नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी 85/15 की बात कभी नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश और देश में सरकार है । आप जो अगड़े व पिछड़े की बात कर रहे हैं वह तथाकथित लोग करते हैं ।यही कारण है कि आज अगड़े पिछड़े वर्ग के लिए चाहे समाजवादी पार्टी हो, चाहे बहुजन समाज पार्टी हो चाहे ओमप्रकाश राजभर हो, चाहे संजय निषाद हो इनकी न कोई सोच है न विचारधारा है, इनलोगों की सोच अपने परिवार तक सीमित है । वे अपने परिवार तक राजनीति करते हैं। उन्होने ने कहा कि देश रहेगा, राष्ट्र रहेगा हर जाति व हर वर्ग हर धर्म और मजार रहेगा तभी सबका साथ, सबका विकास होगा, तभी जाकर देश और प्रदेश सुरक्षित रहेगा, प्रदेश मे योगी सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूरा होने पर पूरे प्रदेश मे सभी क्षेत्रों का सर्वार्गिण विकास होने के साथ अपराध मुक्त हो चुका, जिसके कारण बहु बेटिया अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। सुकरौली के पूर्व ग्राम प्रधान राजभर अशोक कुमार पत्रकार, ने एमएलसी रामसूरत राजभर एव अनसूचित जाति जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य तीजा राम जी, का अंगबस्त्र, स्मृति चिन्ह, एवं माल्यापर्ण कर स्वागत किया । उक्त अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी एवं एमएलसी प्रतिनिधि डा० रामअधार राजभर, भाजपा के बरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीभागवत चौहान, रामानंद भारती, डाव सुदामा गिरी, छोटेलाल शास्त्री, बिरेन्द्र कुमार राजभर, जितेन्द्र कुमार राजभर, जयश्रीराम, राजेन्द्र कुमार उर्फ राजाबाबू, रत्नाकर, त्रिदेव मणि , विकाऊ प्रसाद, आदि लोगों ने भी नेताओ का माल्यापर्ण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी एवं राजभर समाज नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!