पुलिस ने दहेज हत्या के कुल 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ नवीन कुमार सिंह के निर्देशन में चेतिया मोड शोहरतगढ से दहेज हत्या के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 169/25 धारा 82(2)/85 वीएनएस = डीपी एक्ट से सम्बन्धित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय में पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं गिरफ्तार वांछित अभियुक्तों मो0 गुलाम पुत्र अब्दुल वहीद उम्र करीब 22 वर्ष निवासी खड़कुइयां नानकार थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर, अब्दुल वहीद पुत्र मो0 इद्रीश उम्र करीब 46 वर्ष निवासी खड़कुइयां नानकार थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर, श्रीमती शाहिदा पुत्री अब्दुल वहीद उम्र करीब 23 वर्ष निवासी खड़कुइयां नानकार थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर और सद्दाम पुत्र मन्नान उम्र करीब 32 वर्ष निवासी महुआ दुधारा थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल है। पुलिस द्वारा बरामदगी में कुछ भी नहीं बरामद हुआ। इस दौरान गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक राम कृपाल निषाद, कांस्टेबल पंकज यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार यादव, महिला कांस्टेबल शोभा भारती मौजूद रहीं।




