उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पथरा पुलिस ने 01 नफर वारन्टी को किया गिरफ्तार

पथरा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को वाद संख्या 45/2011 धारा 498 (ं)304 (इ) प्च्ब् से सम्बन्धित वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। वहीं वारन्टी श्रीपति त्रिपाठी पुत्र राम फेर त्रिपाठी निवासी ग्राम बिलवट थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय, कांस्टेबल अमरेन्द्र यादव, कांस्टेबल अनुपम मौर्या मौजूद रहें।


