मोहाना चौक पर रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
मोहाना/सिद्धार्थनगर।जनपद सिद्धार्थनगर के सदर तहसील क्षेत्र में गौहनिया मोहाना चौक पर फात्मा हॉस्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेन्टर की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस रोज़ा अफ़तार पार्टी में सैकड़ो की संख्या में रोज़ेदारों ने शिरकत की और मगरिब की आजान होने के साथ रोज़ा इफ्तार किया। रोजा इफ्तार के बाद आए हुए रोज़ेदारों ने मुल्क और मिल्लत के लिए परवरदिगार से दुआ की इस रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन फातिमा हॉस्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेन्टर के प्रबन्धक मोहम्मद समीर की तरफ से किया गया था। मोहम्मद समीर ने कहा की रोजेदारों को इफ्तार कराना सवाब का काम है। आज रोज़ेदारों को इफ्तार कराकर वह बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि वह हर वर्ष यह नेक काम करते है और आगे भी करते रहेंगे उन्होंने मुल्क में हिन्दू और मुसलमान के बीच यकजहती कायम रखना के बात पर बल देते हुए हर किसी के त्यौहार को शान्तिपूर्वक मनाने की भी अपील की। इस दौरान आस-पास क्षेत्र के तमाम रोजेदार शामिल रहे।




