कई वर्षों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अंगद की तरह पैर जमाए वार्ड ब्वाय और डाक्टर का नहीं हुआ स्थानांतरण

बहराइच। बीस वर्षों से वार्ड ब्वाय और डॉक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जमे हैं लेकिन स्थानांतरण नही हो रहा है। प्राप्त विवरण अनुसार बहराइच विकास खण्ड नवाबगंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज, चरदा,रुपईडीहा, बाबागंज में मात्र एक वार्ड ब्वाय जिसका नाम धर्मराज है वह बीस वर्षों से कार्यरत है। इसी बीच कई डॉक्टर लगभग दस वर्षों से अंगद की तरह विकास खंड नवाबगंज में जमे हुए है वहीं फार्मेसिस्ट भी कई वर्षाे से यही जमा हुए है जिसके कारण अस्पतालों में कई लापरवाहियां देखने को मिलती है जो मरीजो के लिए कष्ट दायक बना रहता है। बी जे पी मणडल महामंत्री विजय तिवारी सर्वेश मिश्रा, राम कुमार शर्मा, देवेन्द्र पाठक सक्रिय सदस्य उतर प्रदेश तथा विकास खंड प्रमुख प्रतिनिधि शिव पूजन सिंह, दुर्गेश वर्मा आदि लोगो की मांग है कि संविदा कर्मी तथा स्टाफ नर्स को अपने विकासखंड मे रहने दें तथा अपने जगह पर रहने दें, कम वेतन पाने वाले दूसरे जगह पर बहुत परेशानी होगी। विकास खंड प्रमुख जे पी सिह तथा जन प्रतिनिधियो ने जिला अधिकारी तथा सी एम ओ बहराइच से अपील करते हुए मांग किया कि डॉक्टर और वार्ड ब्वाय की तैनाती दूसरे विकास खंड मे कर दिया जाय तथा स्टाफ नर्स तथा संविदा कर्मी को उनके जगह पर रहने दे तथा सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण दूसरे ब्लॉकों में किया जाना अति आवश्यक है जिससे अस्पतालों में सुविधा जनक इलाज हो सके। इस सम्बंध में सीएमओ बहराईच का ध्यान आकर्षित करना चाहते है कि अंगद की तरह जमाये हुए डॉक्टरों, फार्मेसिस्ट व वार्ड ब्वाय का पैर उखड़ सके और यहां की राज नीति खत्म हो जाए तथा जनता को समय समय पर दवा मिलती रहे।




