गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : जनपद के युवा भाजपा नेताओ ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से की मुलाकात

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के युवा भाजपा नेता घनश्याम मिश्रा एवं रामेश्वर पांडे ने पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के साथ लखनऊ में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात किया। आपको बता दें कि पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी काफी समय से बीमार चल रहे थे अब वह फील्ड में उतरे हैं लखनऊ में नेताओं के बीच में यह पहला मौका है जब सतीश द्विवेदी बीमारी से उभर कर अपनी लय में लौटते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात किया, साथ ही उनके साथ आए हुए घनश्याम मिश्रा एवं रामेश्वर पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को प्रतीक चिन्ह एवं साल देकर स्वागत अभिनंदन भी किया।

बेसिक शिक्षा मंत्री ने अपने जनपद की समस्याओं को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से वार्ता किया। घनश्याम मिश्रा मिश्रा ने अपने क्षेत्र खेसरहा एवं रामेश्वर पांडे ने अपने क्षेत्र उसका बाजार के जनता की समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को रूबरू कराते हुए सुविधाएं दिलाने की बात की घनश्याम मिश्रा ने कहा कि आज हर घर भारतीय जनता पार्टी के मतदाता है 2024 का लक्ष्य बनाकर पुनः नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री श्री सतीश द्विवेदी जी के सानिध्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौधरी जी से भेंट मुलाकात करते हुए उसका नगर पंचायत के युवा भाजपा नेता रामेश्वर पांडे

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!