प्रदेश में भाजपा की कुरीतियों से जनता त्रस्त है – मणेन्द्र मिश्रा मशाल

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा मशाल की अगुवाई में सोमवार को शोहरतगढ़ विधानसभा के पंडितपुर में पीडीए जन-पंचायत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को सम्मानित कर सपा की सदस्यता दिलाई गई और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सन्देश पत्र वितरित किया गया। जनता को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की कुरीतियों से जनता त्रस्त है। किसानों की हालत बदहाल है। छात्र, नौजवान बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। तहसील और थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन गये हैं। पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनता कराह रही है। आम जन अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार को याद कर रहा है। पीडीए की एकजुटता से 2027 में समाजवादी सरकार बनने की राह मजबूत हो रही है। समाजवादी सरकार बनने पर ही समाज का हर वर्ग खुशहाल होगा। जन-पंचायत का आयोजन शादाब ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक शकील शाह, इरशाद, राष्ट्रीय सचिव अजय चौरसिया, राष्ट्रीय सचिव उमेश यादव, संदीप साहनी, शिवरतन निषाद, सन्तोष निषाद, शाहिद खान, राजन शुक्ला, ज़ाहिद खान, महफूज, सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।




