कुक्कुट इकाइयों की स्थापना हेतु जनपद का लक्ष्य निर्धारित हुआ 200 का

कुशीनगर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि बैकयार्ड पोल्ट्री कार्यक्रम (रा०यो०) अर्न्तगत चालू वित्तीय वर्ष 2025 -26 के लिए कुक्कुट इकाईयों की स्थापना हेतु जनपद का लक्ष्य 200 आवंटित किया गया है. जिसमें अनुसूचित जाति के निर्बल वर्ग के महिलाओं के लिये मुर्गी पालन की योजना संचालित । उन्होंने अवगत कराया है कि निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र दिनांक 23-04-2025 के द्वारा अनुदान संख्या-83 के अधीन अनुसूचित जातियों के लिए बैकयार्ड पोल्ट्री कार्यक्रम (रा०यो०) योजनान्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुक्कुट इकाईयों की स्थापना हेतु जनपद का लक्ष्य 200 आवंटित किया गया है, जिसका पात्रता अनुसार चयन किया जाना है। पात्रता के क्रम में उन्होंने बताया कि योजनार्न्तगत प्रति इकाई रू0-3000.00 की धनराशि निर्धारित है, जिसका ब्रेकअप तथा दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। यदि पैकेज में कोई संशोधन होता है तो उसका ब्रेकअप अलग से जारी किया जाएगा। लाभार्थियों को चयन के लिए ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त चयनित सूची का परीक्षण संबन्धित पशुचिकित्साधिकारी व पोल्ट्री प्रोग्राम आफीसर करेंगे। इसके बाद जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की आयक्षता में मुख्य पशुचिक्तिसाधिकारी, लाभार्थियों के चयन की अंतिम रूप प्रदान करेंगें, जिसके लिए पैरामीटर देखे जाएंगे, जो इस प्रकार हैं। -इस योजना के लाभार्थी अनुसूचित जाति की आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग की महिला होगी। महिला लाभार्थियों का चयन ग्राम स्तर पर जिस ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्तावित किया गया हो, महिला लाभार्थी उसी ग्राम की निवासिनी हो लाभार्थी को अपने रहने की व्यवस्था हो। लाभार्थी की कुक्कुट पालन में रूचि हो। लाभार्थी के पास स्वयं का बैंक खाता हो। योजनार्न्न्तगत लाभार्थी का चयन में जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड को अच्छादित किया जाय। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जनपद के इच्छुक पशुपालकों को अवगत कराया है कि उक्त योजना के लाभलेने हेतु स्थानीय पशुचिकित्साधिकारी एवं उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी, के माध्यम से दिनांक 12 मई, 2025 तक आवेदन-पत्र कार्यालय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, विकास भवन, कुशीनगर में उपलब्ध करावें।




