गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : विधि.विधान से पूजन.अर्चन कर मनायी गयी भगवान परशुराम जी की जयन्ती

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के नडौरा गांव मे 10 मई शुक्रवार को अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म दिवस विधि.विधान से पूजन.अर्चन कर बडे धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम जी का जन्म दिवस उपेन्द्र नाथ उपाध्याय के नेतृत्व मे नडौरा गांव मे समारोह के रूप मे हर साल बैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाया जाता है।कार्यक्रम मे सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। जन्म दिवस समारोह मे आये सभी लोगो को पंडित जी के द्वारा माथे पर तिलक लगाया गयाए फिर भगवान परशुराम जी का पूजन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संजय मिश्रए रमाकान्त उपाध्यायए विवेक उपाध्याय ने कहा कि जब जब धरती पर अधर्म और पाप बढा तब.तब भगवान श्री हरि नारायण किसी ना किसी रूप मे धरती पर अवतरित हुए और दुराचारीए पापियों का अन्त कर धर्म की रक्षा कियें। सहस्रबाहु के घोर अपराध से पृथ्वी माता त्रस्त हो गयी थी जिनके प्रार्थना पर भगवान विष्णु छठवें अवतार के रूप मे महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के यहां भगवान परशुराम के रूप मे बैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन जन्म लिये।

कार्यक्रम मे गणेशकान्त उपाध्यायए अरूण उपाध्यायए रमेश पाण्डेयए नागेन्द्र नाथ उपाध्यायए धर्मेंद्र नाथ उपाध्यायए सोमनाथए धीरेन्द्र मिश्रए हर्षित मिश्रए दददूए शैलेन्द्र उपाध्यायए सुबाष यादवए भौलनए मोतीलालए रज्जनए संजय मिश्रए हरिश्चंदए चन्द्र प्रकाशए अनिल कुमारए प्रसिद्ध नाथए रमाकान्तए विशाल उपाध्यायएरामजीतए रामलाल आदि लोगो के साथ सैकडो लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button