सभासद संघ ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के खिलाफ खोला मोर्चा

मेंहदावल/संतकबीरनगर। नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष प्रतिनिधि व सभासदों के मध्य विवाद थमता नही नजर आ रहा है। बीते दिनों शिकायत के बाद बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमे अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश निषाद के हस्तक्षेप के कारण बैठक पूर्ण नही हो पाई और बैठक को छोड़कर अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश निषाद व नगर अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद चले गए। जिसके बाद से ही सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया था और जनपद में डीएम को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था। जिससे खार खाये अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सभासदों पर पीएम आवास में वसूली सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद से सभासदों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि के आरोपों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया और सभी आरोपो को बेबुनियाद व निराधार बताया। बताते चलें कि विगत दिनों अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश निषाद ने सभासदो पर भ्रष्टाचार का आरोप सोशल मीडिया के माध्यम से मढा था। जिसके बाद से ही बृहस्पतिवार को मेंहदावल नगर पंचायत के सभागार में अधिकांश सभासदों के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस किया गया। जिसमें सभासदों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि के आरोपों को बेबुनियाद व निराधार बताया। इस प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित सभासद शक्तिमणि त्रिपाठी ने बताया कि विगत दो वर्षों से नगर की सत्ता को सम्हाला है तब से विकास कार्य ठप्प सा हो गया है। अक्सर पिछड़ा कार्ड खेला जाता है जबकि यहा पर निषाद, मुस्लिम, ब्राह्मण, क्षत्रिय आदि सभी सभासद उपस्थित है। साथ ही सभी पार्टियों के साथ ही निर्दल सभासद भी उपस्थित है। यह लड़ाई धर्म, जाति का नही है जनता के हितों को लेकर है। जो धन उगाही का आरोप पीएम आवास को लेकर लगा रहे है। वह बेबुनियाद व निराधार है। जबकि अभी विगत दो वर्षों से पीएम आवास नही आया है। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। जो स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त है वह दूसरे को भ्रष्टाचारी बता रहा है। इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में मनजीत मौर्य, आशीष सिंह, राजवीर निषाद, सोमनाथ प्रजापति,दिनेश निषाद, महेंद्र आर्य, शक्तिमणि त्रिपाठी,सभासद संघ के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान आदि अनेको सभासद उपस्थित रहे।



