उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
रू4.05 लाख भारतीय मुद्रा के साथ एक व्यक्ति धराया

ककरहवा/सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने बुधवार को अवैध तरीके से भारत से नेपाल ले जा रहे ₹4.05 लाख भारतीय मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ कर कस्टम को सौंप दिया। भारत-नेपाल सीमा के ककरहवा चेक पोस्ट पर तैनात एसएसबी जवानों ने अवैध तरीके से भारत से नेपाल लेकर जा रहे 4.05 लाख रुपये भारतीय मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। वहीं एसएसबी जवान भारतीय दूतावास की अनुमति से चलने वाली दिल्ली से काठमाण्डू जा रही बस में बैठे सभी यात्रियों व उनके सामानों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति के पास कपड़ों में लपेटे भारतीय नोट बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के कलानौर थाना क्षेत्र के बन्यानी गांव निवासी कृष्ण पुत्र बनवारी के रुप में हुई है।




