वृद्धाश्रम मे समारोह पूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस

बलरामपुर। 1 अक्टूबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सम्मान समारोह बड़े ही धूम धाम से वृद्धाश्रम ग्राम सभा आबर गौरा में मनाया गया, सर्व प्रथम आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया गया, तत्पश्चात सभी वृद्ध माता पिता का स्वागत करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी और संस्था प्रबंधक कैलाश नाथ पांडे , तथा संस्था प्रतिनिधि अतुल कुमार पांडे , के माध्यम से सभी वृद्ध जनों को अंगवस्त्र, मीठा, फल, आदि देकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी , मुख्यचिकित्साधिकारी , संस्था प्रबंधक कैलाश नाथ पाण्डेय तथा ग्राम प्रधान व वृद्ध आश्रम प्रबंधक भगवान प्रसाद यादव, विश्वास पांडेय , दूधनाथ, विनोद, वेद प्रकाश, देव प्रकाश ,सुमन, राजू, काजल , संजू, विकास, राजेंद्र, संगीता, पवन आदि सभी लोग उपस्थित रहे।समाज कल्याण अधिकारी डॉ राहुल गुप्ता ने बताया कि, सरकार की तरफ से सहायतित तथा थारू जनजाति महिला विकास समिति गोण्डा द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम में रह रहे सभी वृद्ध जनों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, उनके स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण हो रहा है, वृद्धावस्था पेंशन तथा आयुष्मान कार्ड का अभियान भी चला कर उपलब्ध कराया जा रहा है। एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि बुजुर्ग हमारी धरोहर है ये अब के युवा पीढ़ी अभी नहीं समझ पा रही लेकिन जब उनके साथ भी ऐसा होगा तब उनको अपनी गलती का एहसास होगा। हम नियमित रूप से वृद्धजनों की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा वृद्ध आश्रम में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर सभी वृद्ध माता-पिता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। अंत में संस्था प्रबंधक कैलाश नाथ पाण्डेय जी के द्वारा सादर धन्यवाद सहित कार्यक्रम समापन की घोषणा किया गया।




