उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर : आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं ने गुलाल लगाकर होली की खुशियां मनाई

दैनिक बुद्ध का संदेश
बर्डपुर सिद्धार्थनगर। आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं एवं स्टाफ ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लागाकार होली की खुशियां मनाई। वही विद्यालय की प्रधानाचार्य राजकुमारी पाण्डेय ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और बच्चो को होली के महत्व को भी बताया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मुक्ति नारायण पाण्डेय, संचालक नितेश पाण्डेय, कलीम अंसारी, उमेश यादव, संतोष यादव, रुचि उपाध्याय, प्रियांशी जयसवाल, महिमा पाण्डेय, रूबीना खातून, दीक्षा मिश्रा, बिंद्रावती, चंद्रावती देवी, अरूण जयसवाल आदि मौजूद रहे।




