उत्तर प्रदेशबहराइच
खंड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने विभिन्न ग्राम पंचायत में स्थित गौशालाओं का किया निरीक्षण

पयागपुर/बहराइच। बहराइच जिले के पयागपुर विकासखंड अंतर्गत खंड विकास अधिकारी पयागपुर/विशेश्वरगंज अजय कुमार सिंह ने विभिन्न ग्राम पंचायत में बने गौशाला स्थल में साफ सफाई एवं चारे की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने बनकटा,मधनगरा, सोहरियावां, त्रिकोलिया, सरसा, पहाड़वा, डेरवा हरबंशपुर, सेवढ़ा ,बभनियावां, सतपेडिया आदि गौशालाओं में रह रहे पशुओं के बारे में भी जायजा लिया और जानवरों को केला एवं गुड़ भी खिलाया गया एवं हरे चारे की भी व्यवस्था बड़े स्तर पर कराई गई। साथ ही साथ गौशालाओं में विद्युत प्रकाश , जानवरों के पानी के पीने के लिए बनाये गये हौज को भी देखा। जानवरों के रहने एवं खाने के स्थान का भी साफ सफाई करने के लिए सभी कार्यरत गौशाला में कर्मियों एवं ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया।




